फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः बढ़ती महंगाई पर सपाइयों ने बजाई थाली, स्वर्ण जयंती चौक पर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्वर्ण जयंती चौक पर महंगाई के विरोध में थाली बजाते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर महंगाई के मोर्चे पर सरकार को विफल बताया।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छे दिन का नारा दिया था, लेकिन जनता को धोखा देकर महंगाई लादने का काम किया। आज प्रदेश की जनता महंगाई से परेशान है। देश प्रदेश के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में लगी है। बेतहाशा बढ़ती महंगाई का कोई समाधान नहीं ढूंढ रही। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को घर का बजट बनाने में दिक्कतें हो रही हैं। खाने की थाली से पौष्टिकता गायब होती जा रहा है। डीजल-पेट्रोल से लेकर दवा तक के दाम महंगे हैं। इस मौके पर वैभव राठौर, जुनैद अंसारी, मोती कोल, हीरा, सुंदर पटेल, शकुंतला भारती, ऊषा कोल, कल्याणी आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें