सोनभद्र। भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती रविवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। अपनी उत्कृष्ट सेवा और नवाचारों से शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयां देने वाले शिक्षकों की कार्यशैली को सराहते हुए उनका सम्मान किया गया। कलेक्ट्रट में 75 शिक्षकों का सम्मान हुआ तो अन्य स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारी मो. मुस्तफा की निगरानी में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामशकल और सदर विधायक भूपेश चौबे ने शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न भेंट किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में जीजीआईसी राबर्ट्सगंज प्रधानाचार्य वंदना सिंह, डोहरी की डॉ. आरती सिंह, ओबरा की ऋचा प्रतिहार, जीआईसी खैरपुर के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह, दुद्धी के ऋषिकेश पाठक, अनपरा के विवेकानंद मिश्रा, चपकी के दिल मोहम्मद, शक्तिनगर के विनय कुमार श्रीवास्तव, कन्हौरा हाईस्कूल के शैलेंद्र चतुर्वेदी, चकरिया के अमर बहादुर यादव शामिल रहे।
इसी तरह से राजकीय विद्यालय की ऊषा सिंह, कालिंदी यादव, मुसर्रत जावेद, चंदा यादव, अशोक त्रिपाठी, भावना रानी, अशोक कुमार, निशा सिंह, नेहा मिश्रा, आंचल जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद, प्रमिला, अमर सिंह, शेख मुहम्मद, अभिजीत त्रिपाठी को भी सम्मान मिला। अशासकीय विद्यालय के 12 और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 38 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित की गईं। इस मौके पर डीएम अभिषेक सिंह, एडीएम आशुतोष दुबे, डीआईओएस रविशंकर, कमलेश आदि मौजूद रहे।
उधर, सोनभद्र बार सभागार में सुशील कुमार श्रीवास्तव राही को एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी और संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने सम्मानित किया।
विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के संयोजन में हुए समारोह में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय को ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ आनंद नारायण, हर्षवर्धन, सुमित शाह, सहायक आयुक्त निबंधन सोनभद्र टीएन सिंह, विहिप के नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण राय, रवि प्रताप सिंह, राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। लायंस क्लब रावतसर के भवन में क्लब ने शिक्षकों को अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कंपोजिट विद्यालय सेहुआ चतरा की प्रधानाध्यापक सुमन शर्मा, उच्चतर मा. विद्यालय लेबर कॉलोनी चुर्क की बेला सिंह, कुमारी आराधना चौबे, दयाशंकर सिंह आदि को लायन अध्यक्ष किशोरी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन नया सिंह, कल्पना केशरी, परमजीत कौर, सुशील पाठक, विमल अग्रवाल ने सम्मानित किया।
विद्यार्थियों में जोश भरता है शिक्षक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चतरा नगर इकाई ने नगर मंत्री आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया। अध्यापक नंदलाल विश्वकर्मा शिक्षक और विद्यार्थी के संबंधों पर प्रकाश डाला। इकाई उपाध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा ने गुरु-शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का अहम और पवित्र हिस्सा बताया। नगर सह मंत्री देवेंद्र कुमार, नगर कार्यकारिणी सदस्य रोहित सिंह, चंद्र प्रकाश, अभिषेक सिंह, मुकेश, उपेन्द्र बहादुर सिंह, अजय पटेल, घनश्याम पटेल, सूरज, अंकित आदि मौजूद रहे।
सही शिक्षक वही, जो छात्र को चुनौती के लिए तैयार करे
शिक्षक दिवस प्राथमिक विद्यालय कलकली बहरा प्रथम में धूमधाम से मनाया गया। बीईओ आलोक कुमार ने शिक्षक लक्ष्मीपुरी सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल, शिक्षक अविनाश कुमार गुप्ता, सरिता, सरिता वार्ष्णेय, श्रवण कुमार, संतोष सिंह, अखिलेश कुमार, मुसईराम, एसएमसी अध्यक्ष विनोद कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।