योगी सरकार ने होनहार छात्र-छात्राओं के लिए यूपी फ्री स्मार्ट फोन योजना 2021 का शुभारंभ किया है। योजना के माध्यम से पात्र अभ्यार्थियों को मुफ्त स्मार्ट फोन प्रदान किया जाएगा। यूपी फ्री स्मार्ट फोन योजना ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने की प्रक्रिया यूपी गवनर्मेंट ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होने जा रही है। शिक्षा विभाग योजना का प्रचार-प्रसार करने की योजना तैयार करने में जुट गया है। घोषणा के बाद से सोनभद्र के छात्रों में भी हर्ष है।
वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए योगी सरकार ने होनहार छात्र-छात्राओं के लिए यूपी फ्री स्मार्ट फोन योजना 2021 का शुभारंभ किया है। इसके माध्यम से आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को मुफ्त स्मार्ट फोन प्रदान किया जाएगा। यूपी फ्री स्मार्टफोन योजना ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने की प्रक्रिया जल्द यूपी सरकार की वेबसाइट शुरू होने की बात कही जा रही है। मुफ्त मोबाइल फोन योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य के स्कूली सामग्री प्रीलोडेड रहेगा। सरकार ने प्रथम चरण में सरकारी कॉलेजों में नामांकित छात्रों को प्रीलोडेड अध्ययन सामग्री के साथ स्मार्ट फोन प्रदान करने की तैयारी है। जिला प्रशास न को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी यूपी फ्री स्मार्ट फोन योजना का प्रचार-प्रसार कराने को कहा गया है, ताकि पात्र सभी छात्र-छात्राओं को फोन मिल सके। फिलहाल शासन से योजना के तहत जिले में कितने छात्र-छात्राएं लाभांवित किए जाएंगे, यह लक्ष्य नहीं दिया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर का कहना है कि यूपी फ्री स्मार्ट फोन योजना के तहत आवेदन की तिथि अभी नहीं आई है। शासन से निर्देश मिलते ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इन छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 19 अगस्त 2021 को यूपी फ्री स्मार्ट फोन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना को मुख्यमंत्री विधानसभा से अपने संबोधन के दौरान घोषणा किया है। योजना के माध्यम से छात्र व छात्राओं को निशुल्क स्मार्ट फोन प्रदान किया जाएगा। शिक्षा विभाग की मानें तो ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, टेक्निकल एवं डिप्लोमा में अध्ययनरत छात्र व छात्राओं को मिलेगा। आवेदन प्रस्तुत करने वाले यूपी के मूल निवासी प्रदेश सरकार के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।