फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः सीएमओ की कार्यप्रणाली पर बिफरे डीएम, छोड़ दी बैठक

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में व्यापारियों के साथ बैठक करते डीएम अभिषेक सिंह। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आधी-अधूरी तैयारियों के साथ पहुंचे सोनभद्र के सीएमओ की कार्यप्रणाली पर बृहस्पतिवार को डीएम भड़क उठे। गुस्सा इस कदर था कि बैठक अधूरा छोड़कर वह चले गए। उन्होंने सीएमओ को दो दिन बाद फिर से पूरी तैयारियों के साथ बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। डीएम के इस रुख से स्वास्थ्य महकमे के अफसर सकते में हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक तय थी। इसके लिए संबंधित विभागों को पहले ही सूचना दी गई थी। बैठक में कोरोना से बचाव की तैयारियों, ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति, टीकाकरण अभियान, मौसमी बीमारियों के मद्देनजर दवाओं की उपलब्धता, छिड़काव आदि पर चर्चा की जानी थी। बैठक शुरू होते ही डीएम अभिषेक सिंह ने ऑक्सीजन प्लांट के संचालन की स्थिति के बारे में जवाब मांगा। सीएमओ डॉ. नेम सिंह के पास समुचित जवाब नहीं था। प्लांट लगाने में हो रही देरी और उसे समयबद्ध कराने के लिए योजना भी वह नहीं बता सके।
टीकाकरण अभियान सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी न होने पर डीएम भड़क उठे। सीएमओ से कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल बैठक छोड़कर चले गए। डीएम के इस रुख को देख अन्य अफसर भी सकते में आ गए। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होनी थी लेकिन उससे संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं थी। इस कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। दो दिन बाद पूरे रिकार्ड के साथ सीएमओ को फिर से उपस्थित होने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें