फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: डीआईजी ने व्यापारियों संग की बैठक, कहा- भयमुक्त होकर करें व्यापार, पुलिस देगी सुरक्षा

विज्ञापन
चुर्क पुलिस लाइन में पत्रकारो पुलिस उपमहानिरीक्षक आरके भारद्वाज। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
विंध्याचल परिक्षेत्र के डीआईजी आरके भारद्वाज बुधवार को सोनभद्र स्थित पुलिस लाइंस में व्यापारियों संग बैठक की। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव लिए। उन्होंने सभी दुकानों पर सीसी टीवी कैमरे लगवाने पर जोर दिया तो व्यापारियों को सुरक्षा का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में बैठक के दौरान मांची और जुगैल थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी बनवाने की मांग की गई। व्यापारियों ने नगर में जाम की समस्या का मुद्दा उठाया। सड़कों पर आए दिन हो रहे हादसों को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना की मांग की। बताया कि नगर के मध्य से गुजरे फ्लाईओवर पर कहीं भी लाइट नहीं लगी है। इस कारण रात में हादसे हो रहे हैं। जगह-जगह बने स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी होनी चाहिए, लेकिन इसका भी कहीं पालन नहीं किया गया। ट्रकों से गिट्टी-बालू गिरकर सड़क किनारे ढेर लगने को भी हादसे का कारण बताया।
डीआईजी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। हाईवे पर खामियों को दूर कराने और सभी चौराहों-तिराहों पर सीसी टीवी कैमरे लगवाने के लिए मंडलायुक्त के साथ चर्चा कर ठोस कार्ययोजना बनाकर काम करने की बात कही। बैठक में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी विनोद कुमार, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग, जिला महामंत्री विमल अग्रवाल, नगराध्यक्ष कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मिठाई लाल सोनी, मोहनलाल केशरी, प्रदेश संगठन मंत्री राजू गुप्ता, गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष केशरी, अजीत जायसवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रभान अग्रवाल, कादरी भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी से पूछा : यह कारखास कौन है...
सोनभद्र। पुलिस लाइंस सभागार में मीडिया से वार्ता के दौरान थानों के अंदर कारखास की सक्रियता से जुड़े सवाल पर डीआईजी चौंक गए। एसपी से पूछा कि यह कारखास कौन है? यह पद कब आया? उन्होंने इस पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए। डीआईजी एके भारद्वाज ने कहा कि अपराधियों और उन्हें संरक्षण प्रदान करने वाले कितने भी प्रभावशाली क्यों न हो, सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराध, पशु तस्करी, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने में नाकाम थानाध्यक्षों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देशित कर दिया गया है।
थाने स्तर पर टॉप-10 अपराधियों को चिह्नित कर करें कार्रवाई
विंध्याचल परिक्षेत्र के डीआईजी आरके भारद्वाज ने बुधवार को पुलिस लाइंस सभागार में अपराध की समीक्षा की। सीमाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और थाने स्तर पर टॉप-10 अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीआईजी ने कहा कि थाना दिवस व तहसील दिवसों में प्राप्त होने वाले शिकायती पत्रों का निस्तारण गुणदोष के आधार पर करें।
जमीन से जुड़े मामलों को पुलिस राजस्व टीम के साथ मौके पर निस्तारित कराएं। वन भूमि से जुड़े मामलों का वन कर्मियों के साथ जाकर हल कराएं। पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों की मदद और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। कहा कि थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थों की बिक्री व पशु तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाएं। जमानत पर बाहर आए अपराधियों की लगातार निगरानी करें। बैठक में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी विनोद कुमार, डॉ. राजीव सिंह, सीओ राजकुमार तिवारी, वीएस मिश्रा,भाष्कर वर्मा, राम आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें