फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः फंदे से लटकता मिला दो युवकों का शव, बीजपुर और म्योरपुर क्षेत्र की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को संदिग्ध हाल में दो युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी। म्योरपुर के गंभीरपुर गांव में युवक ने घर में ही फंदा लगा लिया। वहीं बीजपुर के नेमना गांव में पलाश के पेड़ से लटकता युवक का शव पाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी शंकर (24) पुत्र ओमप्रकाश कई माह से बीमार चल रहा था। युवक का शव घर में ही बड़ेर के सहारे लटकता मिला। प्रधान के पति ने घटना की सूचना म्योरपुर पुलिस को दी। थाना प्रभारी कुमार संतोष ने बताया कि युवक बीमार चल रहा था। घटना के समय उसकी पत्नी घर में नहीं थी। उसने किन परिस्थितियों में फंदा लगाया, स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस के पहुंचने से पूर्व परिजनों ने शव को नीचे उतार दिया था।
उधर, बीजपुर थाना अंतर्गत नेमना गांव निवासी सिद्धनाथ उर्फ बबुंदर (18) पुत्र गोपाल दास का घर के पीछे करीब 100 मीटर दूर जंगल में पलाश के पेड़ से लटकता शव मिला। एसआई लल्लन यादव ने बताया कि युवक रविवार की शाम को घर से निकला था, मगर इसके बाद नहीं लौटा। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें