फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना: सोनभद्र की रानी से सीएम योगी ने की बात, बोलीं- सिलिंडर मिलने से अब समय पर बनाऊंगी खाना

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करने वाली उज्ज्वला योजना की लाभार्थी-रानी कुमारी - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-2 के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को संवाद किया। इसी क्रम में सोनभद्र के सदर ब्लॉक के मारकुंडी निवासी रानी भी सीएम से बात कर गदगद हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें रसोई गैस सिलिंडर मिलने पर बधाई दी। पूछा कि वह सिलिंडर मिलने पर क्या करेंगी। रानी का जवाब था कि अब घर में समय से खाना बनेगा। बच्चों का टिफिन तैयार करने में देर नहीं होगी। पति भी काम पर समय से जाएंगे। पहले चूल्हे से उठते धुएं में आंख जलती थी। अब खाना बनाने में मन लगेगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों से संवाद किया। वार्ता के लिए जिले से मारकुंडी की रानी मद्धेशिया और मनीषा का चयन किया गया था। रानी को ही सीएम से संवाद का मौका मिला। सिलिंडर मिलने की खुशी से आह्लादित रानी ने नि:शुल्क सिलिंडर के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया। कहा कि पहले लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने में देर होती थी। इससे बच्चे अक्सर स्कूल देर से पहुंचते थे। पति को भी काम पर जाने में देरी हो जाती थी। बरसात के दिनों में काफी दिक्कतें आती थी।
अब सिलिंडर पर खाना समय पर बनेगा। समय भी बचेगा और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कार्यक्रम में मौजूद मनीषा ने भी इस योजना के लिए सरकार का आभार जताया। कहा कि पहले चरण में लाभ पाने से वह वंचित रह गई थीं। अब वह भी गैस सिलिंडर पर खाना पकाएंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के दस जिलों की लाभार्थियों से वार्ता की। इसमें पूर्वांचल से सिर्फ सोनभद्र ही शामिल था। मुख्यमंत्री ने गरीबों के हित में चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। संबंधित परिवारों को उन योजनाओं से भी लाभान्वित करने के निर्देश अफसरों को दिए। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे, दुद्धी विधायक हरेराम चेरो, डीएम अभिषेक सिंह, डीएसओ गौरीशंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें