फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः कार में तोड़फोड़, बाइक झाड़ियों में फेंका, एनसीएल कर्मी का पुत्र हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला परियोजना के आवासीय परिसर में खड़ी कार में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। गेट के अंदर खड़ी एक बाइक को चुराकर झाड़ियों में फेंक दिया। घटना से परियोजना कर्मियों में भय बना है। शक के आधार पर पुलिस ने एक कर्मचारी के पुत्र को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शनिवार रात आवास संख्या ए-159 के गेट के अंदर खड़ी कार का शीशा, नंबर प्लेट तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रविवार सुबह जानकारी होते ही आसपास के लोग जुट गए। पीड़ित श्याम करण ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। उधर, आवास संख्या ए-109 में गेट के अंदर खड़ी बाइक चोरी कर ली। रविवार सुबह बाइक चोरी की जानकारी होते ही पीड़ित अमेरिका सिंह ने पुलिस को सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने चोरी गई बाइक को चंदुआर-बरवानी मार्ग पर स्थित झाड़ियों से बरामद किया। पुलिस के शक के आधार पर एक कर्मचारी के पुत्र को हिरासत में लिया है। बीना चौकी प्रभारी अश्विनी राय ने बताया कि संदिग्ध युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें