फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः प्रतिभाओं से खेल रही भाजपा सरकार, खेल दिवस पर सपाइयों ने किया खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम

विज्ञापन
चुर्क में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खिलाड़ी घेरो में शामिल सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जय ज्योति इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोनभद्र के चुर्क में सपाइयों ने खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम किया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी। भाजपा सरकार पर खिलाड़ियों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जब से देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से खिलाड़ियों के साथ अन्याय हो रहा है। सरकार खिलाड़ियों की प्रतिभा से खेल रही है। खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में पक्षपात किया जा रहा है। स्पोर्ट्स एकेडमी की सीमित संख्या और अनुपलब्धता, अभ्यास के उपकरणों की कमी, खिलाड़ियों को संतुलित आहार में कटौती प्रतिभाओं का मनोबल तोड़ रही है। जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी ने कहा कि खिलाड़ियों पर राजनीतिक दबाव व शोषण हो रहा है।
विभिन्न खेल पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया में राजनीतिक हस्तक्षेप, विजेता खिलाड़ियों के प्रोत्साहन से अधिक राजनेताओं का प्रचार भाजपा सरकार में आम हो गया है। कार्यक्रम में रामप्यारे सिंह पटेल, रामनिहोर यादव, ओमप्रकाश त्रिपाठी, परमेश्वर यादव, सुरेश पटेल, त्रिपुरारी गोंड़, बबलू धांगर, अशोक पटेल, अनवर कुरैशी, लालब्रत यादव आदि मौजूद रहे। उधर, सपा नेता प्रमोद यादव की अगुवाई में मुन्ना कुशवाहा, धनेश्वर यादव, गोपाल गुप्ता, रहीम अली, सूरज सिंह, आकाश, बरकत अली, राजू सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें