राबर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज में टीजीटी परीक्षा के पूर्व थर्मल स्कैंनिक करते कर्मी।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन रविवार को 157 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन 222 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिका को सील कर कड़ी सुरक्षा में मूल्यांकन के लिए भेज दिया गया है।
परीक्षा के लिए नगर में दो केंद्र बनाए गए थे। रविवार को राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज केंद्र पर प्रथम पाली में 160 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 132 ने परीक्षा दी। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के केंद्र पर 408 के सापेक्ष 366 उपस्थित हुए। पहली पाली में कुल 70 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के केंद्र पर 297 में से 254 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं जीजीआईसी में 408 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 365 परीक्षार्थी मौजूद रहे। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि पहले दिन 1497 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 222 और दूसरे दिन 1373 अभ्यर्थियों के मुकाबले 157 अनुपस्थित रहे। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है। उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्याकंन केंद्र भेजा जा रहा है।