फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की बराबरी के बिना आगे नहीं बढ़ सकता समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को जिले में विविध कार्यक्रम हुए। महिलाओं के उत्थान पर चर्चा की गई। महिलाओं के प्रति सोच बदलने पर जोर दिया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर स्थित पंचशील मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में प्रबंधक पवित कुमार मौर्या ने केक काटा और महिला कर्मचारियों को नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया। महिला दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षिका प्रीति शाह, प्रबंधक रामाश्रय पटेल, पिंटू कुमार, सविता, सामिया, चंदन, सैफीन, नीतू पांडेय, खुशबू, प्रीति, श्वेता, प्रतिभा आदि मौजूद रहीं। प्रकृति विधान फाउंडेशन की ओर से नई बस्ती स्थित कार्यालय पर साहित्य लेखन के क्षेत्र में आदिवासी जीवन की कृतिकार प्रतिभा देवी व लोकगीत गायन के क्षेत्र में योगदान देने वाली इंद्रावती देवी को कार्यक्रम की अध्यक्ष, पूर्व सभासद एवं तरुण महिला केसरवानी क्लब की महामंत्री शालू केसरी ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रतिभा देवी ने कहा कि इस वर्ष महिला दिवस का थीम लैंगिक समानता है। इस थीम का रंग पर्पल (न्याय, गरिमा) ग्रीन (उम्मीद) सफेद (शुद्धता) तय किया गया है।
विशिष्ट अतिथि इंद्रावती देवी ने कहा कि नारी ही सामाजिक, सांस्कृतिक उत्सव की केंद्र बिंदु सदा से रही है और रहेंगी। तृप्ति केसरवानी, प्रीति शाह, प्राची जायसवाल, सुधा, उर्मिला, जान्हवी, शिव कुमारी वर्मा, सीता केसरी आदि मौजूद रहीं। पुलिस विभाग की ओर से जिला अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इसमें महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी सीमा सिंह, एसआई संतू सरोज, एसआई सविता सरोज, सरोजमा सिंह, महिला आरक्षी दीपा सिंह शामिल रहीं।
विज्ञापन

हिंडाल्को में सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सेफ्टी पोयम (कविता) प्रतियोगिता ट्रेनिंग एवं डेवलेपमेंट सेंटर में हुई। प्रतियोगिता में आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगियों ने सेफ्टी आधारित आकर्षक रचनाएं सुनाई। प्रतियोगिता में फैब्रिकेशन प्लांट के महेश ठाकुर ने प्रथम स्थान, यूटिलिटी के सुरेश कुमार ने द्वितीय स्थान और रिडक्शन प्लांट केकेपी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन सुशील पांडेय नेकिया। विवेक कुमार, नितिन रस्तोगी एवं गोपाल सिंह राठौड़ ने निर्णायककी भूमिका निभाई। करमा: मंगलवार को रुद्रा मॉडर्न सेकेंड्री स्कूल भगौती में प्रधानाचार्य आलोक पांडेय ने शिक्षिकाओं को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनामिका सिंह, अर्चना त्रिपाठी, समीना बेगम, शेफाली गुप्ता, संजना राय, आरती, शुभम पांडेय, संदीप पांडेय, जितेन्द्र शुक्ला, प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
सोनभद्र। लखनऊ में आयोजित सीएससी महिला वर्कशॉप में जिले की दो महिला वीएलई को सम्मानित किया गया। गांव स्तर पर सरकार की ई-श्रम, टेली लॉ कानूनी सलाह, डीजी-पे, बिजली बिल, टेली मेडिसिन सहित अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने में बेहतर प्रदर्शन में उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में सावित्री देवी व पूनम देवी शामिल रहीं। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिक व सीएससी के स्टेट हेड अतुलित राय ने उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किया।
सोनभद्र। एनटीपीसी के रिहंद स्टेशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (रिहंद) देबब्रत पॉल ने अन्य अतिथियों के साथ केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान महिला संविदा कर्मियों के लिए एक टॉक शो हुआ, जिसमें उन्हें महिला अधिकारों से अवगत कराया गया। संचालन शिक्षा गुप्ता ने किया। इस मौके पर ऋतुपर्णा पॉल, रेणु सक्सेना आदि मौजूद रहीं।
रेणुकूट/दुद्धी। दुद्धी के टाउन क्लब मैदान पर पिंकथान के अंतर्गत फिटनेस के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। पिंकथान की ब्रांड एंबेसडर संगीता वर्मा व वंदना कुशवाहा ने कार्यक्रम के बारे में बताया। यहां गोष्ठी में चंद्रावती, संगीता वर्मा, वंदना कुशवाहा, विद्यावती, रानी अनामिका, चंचला, किरणलता, ललिता, सुमित्रा, अंजुलता, उमा गुप्ता आदि मौजूद रहीं। इनरव्हील क्लब दुद्धी की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय दुद्धी के रेणु कनौजिया, शगुफ्ता बानो, अंजली साहू, विभा चौरसिया, प्रियंका अध्यापिकाओं को सम्मानित किया। क्लब की अध्यक्ष तारा जायसवाल, सचिव मनोरमा जायसवाल ने कहा कि समाज निर्माण में इन महिलाओं का अहम योगदान है। इस अवसर पर माधवी जायसवाल, राखी जायसवाल, अनुपमा जायसवाल, कुसुम गुप्ता, लता, चिंता, रेणु कनौजिया मौजूद रहे। रेणुकूट नगर पंचायत सभागार में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहीं चेयरमैन निशा सिंह व अधिशासी अधिकारी डॉ. अनीता शुक्ला ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें