फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉबकार्ड खाली देख भड़की सोशल ऑडिट टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन और जिला प्रशासन की मंशा पर पंचायती राज विभाग से जुड़े कई अधिकारी और कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं। कई ग्राम पंचायतों में मनमाने ढंग से काम कराते हुए सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। इसका खुलासा सोशल ऑडिट टीम की जांच में हुआ है। बुधवार को नक्सल प्रभावित नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत आमडीह पहुंची टीम ने जब अभिलेख खंगाले तो जॉब कार्ड में श्रमिकों की हाजिरी न देख भड़क गई। टीम बिना जांच के ही लौट गई।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में वर्ष 2020-21 में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की सोशल आडिट कराई जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत आमडीह में ब्लॉक रिसोर्स पर्सन अधिकारी विद्याशंकर पांडेय की अगुवाई में टीम पहुंची। टीम में शामिल अशोक दुबे, कविता, सविता, लक्ष्णदेव खरवार ने संबंधितों से मनरेगा से गांवों में कराए गए कार्यों से संबंधित रजिस्टर और जॉब कार्ड मांगे लेकिन कोई रजिस्टर नहीं दिया गया। ब्लॉक रिसोर्स पर्सन अधिकारी विद्याशंकर पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत में वर्तमान और पूर्व कराए गए कार्यों का कोई रजिस्टर नहीं मिला। इतना ही नहीं पशु शेड बना है, लेकिन कोई बिल नहीं बना है। जॉब कार्ड के पूरे पन्ने सादे थे। मनरेगा से कराए गए कार्य का एक भी बोर्ड नहीं लगा मिला। गांव में मुनादी भी नहीं करवाई गई थी। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट जिला समन्वयक राजेंद्र सिंह को दी जाएगी। इस मौके पर जोखन, प्रमोद, जगदीश, सत्यनारायण, रामबचन, चंद्रावती, रामलली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें