फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवदयाल बने संरक्षक, तरुण को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की चतरा ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव बृहस्पतिवार को हुआ। इसमें शिवदयाल पांडेय ब्लॉक संरक्षक और तरुण कुमार चतुर्वेदी को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक गिरीश द्विवेदी की देखरेख में हुए चुनाव में आरकेश पटेल ब्लॉक महामंत्री, राजेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमलेश कुमार कोषाध्यक्ष, नालिनाक्षी दुबे संयुक्त मंत्री, ज्योति बाजपेयी ब्लॉक उपाध्यक्ष, रश्मि सिंह संयुक्त मंत्री चुनीं गईं। जावेद अख्तर उपाध्यक्ष, अरुण शंकर मिश्र संगठन मंत्री चुने गए। जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। आवश्यकता है केवल सही नेतृत्व चुनने की। वर्षों बाद संगठन में शिक्षकों को स्वेच्छा से मतदान करने का मौका मिला, यह एक नई शुरुआत है। इस मौके पर जिला संरक्षक जयप्रकाश राय, जिला महामंत्री रवींद्र नाथ चौधरी, राजेश जायसवाल, अशोक सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, राजेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें