फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलशयात्रा के साथ शत चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिवसीय श्री श्री 1008 शत चंडी महायज्ञ का बृहस्पतिवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। 101 महिलाएं कलश लिए बजरंग घाट शीतला मंदिर स्थित सोन नदी घाट पहुंची। यहां पर वाराणसी के आचार्य महेश मिश्रा शास्त्री ने अपने सहयोगी विद्वान ब्राह्मणों के संग मंत्रोच्चार के साथ जल भरणी का कार्यक्रम कराया।
विज्ञापन

गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जय श्री राम, जय बजरंगबली, ॐ नम: शिवाय आदि के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। बृहस्पतिवार को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि प्राकट्य व पाठ प्रारंभ होगा। 31 मार्च को यज्ञ पूर्णाहुति, कन्या पूजन व महा भंडारा किया जाएगा। वहीं बृहस्पतिवार से पंडित दिलीप भारद्वाज शास्त्री द्वारा संध्या में भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के नरसिंह त्रिपाठी, विद्याशंकर पांडेय बबलू रहे। रामलीला कमेटी यज्ञ आयोजन समिति के अजय सिंह, प्रदीप अग्रवाल, कृष्ण केशव दास महाराज, महेंद्र केसरी, विकास चौबे, विजयानंद तिवारी, जनार्दन बैसवार, विनोद साहनी, राहुल पटेल, विशाल विश्वकर्मा, बृजेश मोदनवाल, सोनू मोदनवाल व राष्ट्रीय एकता क्लब के कार्यकर्ता आदि की सराहनीय भूमिका रही।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें