फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए सात सदस्यीय टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सात सदस्यीय टीम गठित की है। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति में एसपी सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ल्ली रेलवे स्टेशन से रेल रैक से परिवहन कर सवा तीन करोड़ की रॉयल्टी की क्षति के बाद मंडलायुक्त ने कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीएम की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स समिति को अवैध खनन करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जांच के दौरान जिन पट्टेधारकों द्वारा अवैध खनन करने की पुष्टि होगी उनके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर रॉयल्टी वसूल की जाएगी। अन्य राज्यों से यूपी में आने वाले खनिज वाहनों पर संबंधित राज्य के अभिवहन प्रपत्र की जांच होगी। जांच के दौरान अभिवहन प्रपत्र/आईएसटीपी न मिलने या अधिक मात्रा के परिवहन पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही होगी। वहीं डीएम ने सभी तहसीलों के एसडीएम और सीओ को भी अवैध खनन और परिवहन करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें