फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया के लिए मारामारी, सचिव भीड़ देखकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिया के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मारामारी शुरू हो गई है। सहकारी समितियों से किसानों को जरूरत के अनुसार किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रहा है। परेशान किसान 500 रुपये प्रति बोरी यूरिया खरीदने को विवश हैं। शुक्रवार को म्योरपुर ब्लॉक के लैंपस सांगोबांध पर यूरिया लेने के लिए उमड़ी किसानों की भीड़ देख सचिव वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जिले में किसी भी साधन सहकारी समिति में किसानों की मांग के सापेक्ष 20 प्रतिशत भी यूरिया की आपूर्ति नहीं है। म्योरपुर ब्लॉक के सागोबांध लैंपस में शुक्रवार को सुबह 10 बजे जैसे ही सचिव रमाशंकर सिंह यादव यूरिया बांटने को तैयार हुए सैकड़ों किसानों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ देखकर सचिव यूरिया बांटने के बजाय भाग खड़े हुए। 10-12 किलोमीटर दूर से चलकर आए किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। बभनी ब्लाक के चैनपुर लैंपस में बुधवार को 200 बोरी यूरिया बंटने के लिए आई थी। जैसे ही वितरण शुरू हुआ 500 से अधिक किसान वहां पहुंच गए। सचिव अनुपम बभनी थाने में सूचना देकर पुलिस बल को बुलाया तो किसी प्रकार 100 बोरी यूरिया का वितरण हो पाया। रामवृक्ष, सियाराम, आनंद कुमार, मनोज आदि किसानों का कहना है कि खाद आपूर्ति का यही हाल रहा तो हम लोग विवश होकर आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन

यूरिया और डीएपी खाद की बिल्कुल कमी नहीं होगी। जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी का स्टाक है। - हरिशंकर मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी-सोनभद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें