राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घाघरबंधा के जंगल में काबिंग करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह।
- फोटो : SONBHADRA
चुर्क। स्थानीय नगर से सटे जंगलों में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम के लिए मंगलवार को पुलिस व पीएसी बल ने कांबिंग की। पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
घाघर बंधा के दूरस्थ तथा जंगली इलाकों में नक्सल ऑपरेशनल कार्यक्रम के तहत पीएसी और थाना की फोर्स के साथ क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज सुभाष राय और प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी ने कांबिंग की। इस दौरान सीओ ने ग्रामीणों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ की। कहा कि किसी के बहकावे में आकर समाज की मुख्य धारा से भटकने की जरूरत नहीं है। सरकार की ओर से सर्वसमाज के विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। नक्सली गतिविधियों की तत्काल सूचना दें।