फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: डेंगू के तीन और मरीज मिले, अब 20 हुई संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र में डेंगू को लेकर बेफिक्र बैठे स्वास्थ्य महकमे की चिंता अब बढ़ती जा रही है। जिले में सोमवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इसमें दो हिंडाल्को के हैं, जबकि एक महिला चोपन निवासी हैं। इसे मिलाकर डेंगू के मरीजों की संख्या 20 तक पहुंच गई है। उधर, संदेह के आधार पर 55 लोगों का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। एंटी लार्वा के छिड़काव, साफ-सफाई सहित अन्य बचाव अभियान भी जारी रहा।
विज्ञापन

डेंगू से सर्वाधिक ग्रसित हिंडाल्को क्षेत्र में निरंतर मरीज मिल रहे हैं। रविवार को भी हिंडाल्को कॉलोनी के राजेश मिश्र (51) और ओमांश श्रीवास्तव (13) में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा चोपन निवासी 70 वर्षीय विद्यावती भी डेंगू से पीड़ित पाई गई हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. डीएन श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक मिले कुल 20 मरीजों में से हिंडाल्को के 17 हैं। इसमें चार को वहां के अस्पताल में भर्ती किया गया है। दो मरीज दुद्धी में और एक जिला अस्पताल में भर्ती हैं। डेंगू से बचाव व रोकथाम के लिए सोमवार को भी विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान नगरीय क्षेत्रों में 29 लोगों को नोटिस दी गई। उनके घर व दुकान में पानी जमा था, जिससे डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पनपने का खतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें