फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का एसडीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
म्योरपुर के रासपहरी बूथ का निरीक्षण करते उप जिलाधिकारी रमेश कुमार - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विभिन्न बूथों पर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दल के लोगों से भी मतदाता सूची कार्य में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के मद्देनजर म्योरपुर, रासपहरी तथा कुसम्हा बूथों पर पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 18 वर्ष उम्र पूरी करने वाले युवा मतदाताओं का नाम जोड़ना है। 80 से अधिक उम्र व दिव्यांग मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर उनकी सूची अलग से तैयार करना है। कहा कि एक जनवरी 2022 को भी 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले लोगों का भी फॉर्म भरकर रखें। एसडीएम ने सभी राजनीतिक दल के लोगों से म्योरपुर स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में अपील करते हुए कहा कि बीएलए के सहयोग से बीएलओ की मदद कराएं जिससे मतदाता सूची तैयार करने में आसानी हो सके। उन्होंने कुसम्हा स्थित बंधे के पट्टे का भी हाल जाना। कहा कि मत्स्य विभाग द्वारा जिन बन्धों का पट्टा किया गया है उनके उद्देश्य की पूर्ति नही होने पर ऐसे पट्टों को समय काल से पहले निरस्त कर दिया जाएगा। क्षेत्रीय लेखपाल अनिल कुमार मौर्या, अनूप कुमार यादव, ज्ञानदास सोनाबच्चा अग्रहरि, सरफुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें