फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर दिया जीवनदान करने का संदेश

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लड़ बैंक में रक्तदान करते विभिन्न संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
लहू संस्था एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संयुक्त संयोजन में रॉबर्ट्सगंज ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। रक्तदान कर सदस्यों ने दूसरों की जिंदगी बचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रशांत जैन एवं सिद्धार्थ सांवरिया ने रक्तदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की। लहू संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसपाल सिंह और सचिव बलकार सिंह ने संयुक्त बताया कि रक्तदान महादान है। इसकी महत्ता को समझें और बेझिझक रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि विकसित देशों में अधिकांश रक्तदाता स्वयं सेवक होते हैं, जो सामुदायिक आपूर्ति के लिए रक्तदान करते हैं। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि खून को बनाया नहीं जा सकता। इसकी आपूर्ति का कोई विकल्प भी नहीं है। रक्तदान करने वालों में चंदन जायसवाल, कृष्णा सोनी, चंदन चौबे, अमित केसरी, तजिंदर सिंह, वंशराज दुबे, अवधेश केसरी, अमित गुप्ता, राकेश व राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें