विधानसभा घोरावल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय केकराही को आदर्श मतदान केंद्र और प्राथमिक विद्यालय घोरावल तृतीय को सखी मतदान केंद्र के लिए चुना गया है। इन मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। मंगलवार को एसडीएम रमेश कुमार ने इन मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।
एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि आदर्श मतदान केंद्र पर पेंटिंग, आसानी से पहुंच, फर्नीचर, फाइवर ग्लास का मतदान कक्ष, डिसप्ले साइन बोर्ड, मतदाता सहायता बूथ और मतदाताओं के स्वागत की व्यवस्था की जा रही है। यहां मतदान के लिए आवश्यक सुविधाओं का एक मॉडल प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं सखी बूथ महिलाओं के माध्यम संचालित होगा। मतदान केंद्र में महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इन महिलाओं का संचालन पूर्ण रूप से महिलाएं करेंगी। इस अवसर पर घोरावल ईओ चैतन्य कुमार तिवारी, लेखपाल सरदार भगत सिंह आदि रहे।