फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: योगी सरकार के मंत्री का रोका काफिला और लगाए नारे, सपा के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sun, 19 Sep 2021 08:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी भाजयुमो के रक्तदान शिविर में शामिल होने नगरीय पीएचसी स्थित ब्लड बैंक जा रहे थे। रास्ते में सपा कार्यकर्ता बीच सड़क खड़े होकर नारे लगाने लगे। 
विज्ञापन
सपा के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और सोनभद्र जिले के प्रभारी मंत्री डा.सतीश चंद्र द्विवेदी का काफिला रोकने और नारे लगाने के मामले में पुलिस ने सपा के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सोनभद्र में पुराना अस्पताल मोड़ के पास प्रभारी मंत्री का काफिला रोकने की कोशिश की।

विज्ञापन


सड़कों के गड्ढे दूर कराने, फीस माफी सहित अन्य मांगों को लेकर सपाजनों ने जोरदार नारे लगाए। काफिले के सामने आकर सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी भाजयुमो के रक्तदान शिविर में शामिल होने नगरीय पीएचसी स्थित ब्लड बैंक जा रहे थे।

पुराना अस्पताल मोड़ के सामने अचानक सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता बीच सड़क खड़े होकर नारे लगाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो वह मंत्री के वाहन के सामने बैठ गए। काफिला आगे बढ़ने के साथ नारेबाजी होती रही।
विज्ञापन

पढ़ेंः शहरी विकास मंत्री बोले- योगी सरकार में माफिया राज का खात्मा, बेहतर हुई चिकित्सा व्यवस्था 

बाद में पुलिस ने सभी को रास्ते से खींचकर हटाया, तब काफिला आगे बढ़ा। प्रदर्शन में शामिल जिला सचिव प्रमोद यादव समेत चार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल सुभाष चंद्र राय ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का काफिला रोकने और यातायात बाधित करने की कोशिश की। उनका संबंधित धाराओं में चालान किया गया।

अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने रविवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के विरोध में प्रदर्शन किया। राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।  

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला प्रधान महासचिव आशीष सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री द्वारा इस तरह की अशोभनीय बातें करना निंदनीय है। संतोष सिंह चंदेल ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने राजा भैया पर अशोभनीय टिप्पणी की। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

विधायक की शिकायत की जांच हुई

विधायक हरिराम चेरों की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। रविवार को ओबरा के एसडीओ (वन) ने स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। जांच से वनकर्मियों में खलबली मच गई है।  जुलाई में दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर जरहा वन रेंज के क्षेत्राधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल जांच की मांग की थी।

ओबरा एसडीओ जेपी सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। रविवार को बीजपुर पहुंचे ओबरा एसडीओ ने जांच की। एसडीओ जेपी सिंह ने बताया कि शासन से मिले आदेशानुसार से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें