फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगी बली के जयकारों से गूंजा सदर कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली में स्थित हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मना। आकर्षक ढंग से मंदिर और प्रतिमा को सजाया गया था। पवन पुत्र हनुमान का दर्शन कर लोग निहाल हो गए। विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अखंड रामायण शुरू हुआ जो शुक्रवार की दोपहर तक चला। इसके बाद पुजारी राजकुमार पांडेय समेत अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ मुख्य यजमान शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा उनकी धर्म पत्नी पुष्पा मिश्रा से पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद हवन हुआ। शाम को शुरू हुए भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजन को सफल बनाने में कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा, एसएसआई ऐश खां, जेपी द्विवेदी, समाजसेवी रामशकल चौबे, संजय तिवारी, आशुतोष शुक्ला, डॉ. जेएस चतुर्वेदी, अमरीश जायसवाल, विनय अग्रवाल, अवधेश पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी, राजेश चौबे, विद्याकांत पटेल, सुरेश यादव आदि का अहम योगदान रहा। देर रात तक भंडारा चलता रहा। पूजा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, रमेश राम पाठक, कृष्णानंद शुक्ला, विकास शाक्य, रवि जायसवाल, शैलेश शुक्ला, बबलू शुक्ला, आरएस चौधरी, जेपी गुप्ता, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें