शक्तिनगर। भारतीय मजदूर संघ की बैठक परासी स्थित बैसवार धर्मशाला में बृहस्पतिवार को हुई। इसमें मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए निराकरण का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि बीएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद कटकवार ने कहा कि राष्ट्र उद्योग व मजदूर हितों के लिए अनवरत संघर्ष करना भारतीय मजदूर संघ का ध्येय है। तमाम अवरोधों के बाद भी संगठन ने अपने मूल सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं किया। विद्युत मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री अमर सिंह सांखला, बीएमएस के प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय, मंत्री अरुण दुबे, अशोक मिश्रा, आरपी पांडेय आदि ने कार्यकर्ताओं को मजदूरों के हक के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता रेणुसागर इकाई के अध्यक्ष मनोज कांदू ने की। संचालन जिला संयुक्त मंत्री दशाराम यादव ने किया।