फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकर रेणुपावर कर्मी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुपावर कॉलोनी परिसर स्थित अपने आवास में बृहस्पतिवार की रात एक कर्मचारी ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक मनोरोगी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कालोनी निवासी 40 वर्षीय मनीष सिंह अपनी मां के साथ रहते थे। वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार थे। उनकी दवा भी चल रही थी। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मां का शोर सुन आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर रेणुसागर चौकी की पुलिस भी वहां पहुंच गई। एसआई मनोज सिंह ने बताया कि किसी प्रकार दरवाजा खुला तो मनीष का शव पंखे से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें