बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई पीड़िता के तहरीर पर हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसे शादी करने की बात कह कर चार वर्षों से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच उसकी दूसरी जगह शादी तय हो गई। जब इसकी जानकारी उसे हुई तो पीड़िता ने उच्चधिकारियों से शादी रुकवाने की गुहार लगाई। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बभनी पुलिस ने रविवार को आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी जगदीश गोंड के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।