फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जंगल में बकरी चला रही महिला के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिहार बॉर्डर से सटे मांची थाना के बाकी गांव स्थित कर्मनाशा नदी के पास एक महिला बकरी चरा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने उस जबर्दस्ती जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामला 2 मार्च का बताया जा रहा है। बिहार की अधौरा थाने की पुलिस ने कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने सोनभद्र के मांची थाना में तहरीर दी। शुक्रवार को मामला दर्ज करते हुए मांची थाना की पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

मांची थाना प्रभारी रामदरस के मुताबिक बिहार राज्य के अधौरा थाने के एक गांव की रहने वाली महिला बीते दो मार्च को बिहार बॉर्डर से लगे मांची थाना क्षेत्र के बाकी गांव में बकरी चराने गई थी। महिला को अकेले देख अधौरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की। उसे जंगल में ले जाकर शारीरिक शोषण (दुष्कर्म) किया। घर पहुंची महिला ने आपबीती घरवालों को बताई तो परिवार के लोग घटना की शिकायत करने बिहार राज्य के अधौरा थाना में गए। वहां की पुलिस ने घटनास्थल के नजदीकी पुलिस के पास भेज दिया। घरवालों के साथ पीड़िता शुक्रवार को मांची थाने में पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी। महिला की तहरीर के आधार पर मांची थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी रामदरस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें