फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाए गए रमेश कुमार, नए आरओ बने श्याम प्रताप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना स्थल के बाहर नायब तहसीलदार की गाड़ी में मतपत्र और मुहर मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद घोरावल के रिटर्निंग अफसर रमेश कुमार हटा दिए गए हैं, उनकी जगह श्याप प्रताप सिंह नए आरओ बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह कार्रवाई की है। रमेश कुमार को एसडीएम पद से भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन

मतदान की समाप्ति के बाद सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया गया था। ईवीएम पर निगरानी के लिए सपा के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना स्थल के बाहर डटे थे। इसी बीच मंगलवार की अपराह्न उन्होंने मतगणना स्थल की ओर जा रहे घोरावल एसडीएम और नायब तहसीलदार की गाड़ी को रोक दिया। नायब तहसीलदार की गाड़ी में रखा बक्सा खोला गया तो इसमें घोरावल विस क्षेत्र के मतपत्र पड़े थे, साथ में मुहर भी थी। इसके बाद धांधली की कोशिश का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। बसपा के प्रत्याशी भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक हंगामे के बाद प्रशासन ने उन्हें शांत कराया। बाद में खाली मतपत्र और मुहर को ट्रेजरी में रखवाया गया था। इस मामले को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उठाया था। चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित करने की आशंका जताते हुए आयोग में शिकायत की थी। इस बारे में डीएम को दिए स्पष्टीकरण में घोरावल के आरओ/एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि ये मतपत्र बैलेट यूनिट में लगाने के लिए मिले थे। उपयोग न होने के कारण इसे जमा कराने ले जाया जा रहा था। बुधवार को डीएम टीके शीबू ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश के अनुसार घोरावल के आरओ रमेश कुमार को हटा दिया गया है। उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात श्याम प्रताप सिंह को आरओ की जिम्मेदारी दी गई है। निष्पक्ष और निर्विघ्न चुनाव कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें