फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासरों को पकड़ने के लिए दबिश, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव स्थित खनिज चेक पोस्ट पर तैनात कर्मियों की मिलीभगत से ओवरलोड और बिना परमिट के गिट्टी-बालू लदे वाहनों को पार कराने वाले पासरों को पकड़ने के लिए मंगलवार को पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने फरार चल रहे वांछित एक युवक को पकड़ लिया। उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने खनिज विभाग पर तैनात कर्मियों को बिना परमिट और ओवरलोड वाहनों को पार न होने देने का सख्त आदेश दिया है। बावजूद इसके रोज चेकपोस्ट से सैकड़ों ओवरलोड वाहन और कई दर्जनों बिना परमिट के गिट्टी-बालू लदे ट्रक पार हो रहे हैं। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज में ओवरलोड वाहनों को पार होते देखा जा सकता है। कुछ खनन कर्मियों से मिलीभगत कर पासर वाहनों को पार करा रहे हैं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी डीएम को खनन कर्मियों की मिलीभगत से ओवरलोड वाहनों को पार होने के संबंध मेें पत्र लिख चुके हैं। बावजूद खनन कर्मी वाहनों को पार कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। एसपी ने मातहतों को पासरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। मंगलवार की भोर में कोतवाल सुबाष राय, चुर्क चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह, लोढ़ी चौकी इंचार्ज विनय सिंह, दारोगा जितेंद्र कुमार ने अलग-अलग पासरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की। फरार चल रहे चुर्क निवासी पासर कृपा नारायण सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें