फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समितियों पर नहीं मिल रही खाद, महंगे दाम पर खरीद रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी/आसनडीह। जिले में यूरिया की किल्लत अब गहराती जा रही है। सरकारी दावों से इतर किसानों को समितियों पर यूरिया उपलब्ध नहीं है। लिहाजा वह ऊंचे दामों पर खरीदने को मजबूर हैं। बाजार में पांच सौ रुपये बोरी की दर पर यूरिया बिक रही है, जबकि समितियों पर किसानों को सुलभ नहीं है। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के कई किसान अपने खेतों में धान की रोपाई कर चुके हैं। समय से यूरिया न मिलने से उन्हें धान की खेती बर्बाद होने का डर सता रहा है। किसान प्रतिदिन लैम्प्स और अन्य सहकारी समितियों का चक्कर काट रहे हैं। जिले में यूरिया की खेप पहुंच रही है, लेकिन किसानों तक पहुंचने से पहले ही कहां गायब हो जा रही हैं, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश अग्रहरि, कुलभूषण पांडेय ने कहा कि किसानों की जितनी यूरिया की आवश्यकता है, उतनी खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही।
विज्ञापन

आसनडीह: बभनी ब्लाक क्षेत्र में यूरिया के लिए मारामारी मची है। पांच सौ रुपये प्रति बोरी की खाद खरीदने को किसान विवश हैं। चैनपुर लैंपस पर यूरिया बिल्कुल नहीं है। वहीं म्योरपुर ब्लाक के सागोबांध लैंपस में भी यूरिया नदारद है। क्षेत्र के किसान गंगेश्वर, दयाशंकर, अशर्फीलाल, रामेश्वर सोनी, रामचंद्र, शिवप्रसाद आदि का कहना है कि अगर प्रशासन खाद की पर्याप्त मात्रा में सहकारी समितियों के माध्यम से यूरिया की उपलब्धता नहीं कराता तो प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें