फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी पर नहीं निकलेगा जुलूस

विज्ञापन
कोन थाना में शांति समिति की बैठक में शामिल लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कोन/केकराहीं। हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर ईद मिलादुन्नबी को शांति और सौहार्द से मनाने के लिए रविवार को थानों में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए जुलूस न निकालने और भीड़ एकत्रित न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

करमा थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। एसओ ने कहा कि घरों में ही सौहार्द से त्योहार मनाएं। बिना अनुमति के कोई भी सार्वजनिक आयोजन नहीं होगा। कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना होगा। बैठक में एसएसआई संतोष सिंह, विनोद यादव, जयशंकर राय, शेषनाथ यादव, सेराज अहमद, पांपी ग्राम प्रधान नागेंद्र कुमार सिंह, मेराज, नेहालुद्दीन, मुस्तकिम, नेहाल, मकसूद आदि मौजूद रहे। उधर, कोन थाने में प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी जुलूस न निकालने की हिदायत दी गई। गांववार रोस्टर तैयार कर सभी को उसका पालन करने को कहा गया। बैठक में सदर अब्दुल राजीक, प्रधान प्रतिनिधि देवाटन वसीउल हसन, पूर्व सदर मुजीब अहमद, इसरार अली, पूर्व प्रधान ईद मुहम्मद, बृजकुमार जायसवाल, इं. राजूबाबा, श्याम राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें