फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा डी की दूसरी इकाई से विद्युत उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। विद्युत अभियंताओं का अथक प्रयास आखिरकार रंग लाया। उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम की नवीनतम अनपरा डी परियोजना की दूसरी इकाई से विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो गया है। इससे बिजली की बढ़ी मांग के बीच पावर कारपोरेशन को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

टरबाइन जनरेटर में आग लगने के कारण डेढ़ वर्ष से अधिक समय से बंद चल रही अनपरा की 500 मेगावाट क्षमता की सातवीं या अनपरा डी की दूसरी इकाई से विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो गया है। परियोजना के सीजीएम इं. आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम तक इकाई से 340 मेगावाट उत्पादन किया जा रहा है। विशेषज्ञ अभियंता इकाई के संचालन पर नजर रखे हुए हैं। देर रात तक इकाई को फुल लोड पर ले लिया जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह सूबे में जहां बिजली की अधिकतम मांग 24372 मेगावाट पहुंच गई थी। वहीं देर शाम पीक आवर से पूर्व ही मांग 17 हजार मेगावाट पार हो गई थी। ऐसी स्थिति में अनपरा की इकाई से उत्पादन प्रारंभ होने से पावर कारपोरेशन को काफी राहत मिली है।
तीसरी इकाई से उत्पादन हुआ ठप
विद्युत अभियंता अभी लंबे अरसे के बाद उत्पादनरत हुई सातवीं इकाई के लोड पर आने का भरपूर जश्न भी नहीं मना पाए थे कि सुबह 11 बजे आईडी फैन में खराबी के कारण परियोजना की 210 मेगावाट की तीसरी इकाई से उत्पादन ठप हो गया। प्रबंधन के अनुसार युद्ध स्तर पर इकाई का अनुरक्षण प्रारंभ हो गया है। जल्द ही इस इकाई को लोड पर ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें