फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की मांग स्थिर, अनपरा की इकाइयां फुल लोड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार के सापेक्ष 52 मेगावाट की वृद्धि के साथ बुधवार को प्रदेश में बिजली की मांग स्थिर बनी रही। दिन में थर्मल बैकिंग न होने से बुधवार को अनपरा की सभी इकाइयों से फुल लोड पर उत्पादन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 19083 मेगावाट दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम मांग 10449 मेगावाट से घटकर 10206 मेगावाट रही। दिन में बिजली की मांग पूर्व की तरह 11 हजार मेगावाट के करीब बनी रही। थर्मल बैकिंग न होने से अनपरा स्थित सभी बिजली घर फुल लोड पर संचालित किए गए। अनपरा ए से 507, बी से 945, डी से 956 व निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना से 1145 मेगावाट उत्पादन किया गया। इस दौरान रिहंद हाइड्रो के तीन टरबाइनों से भी 100 मेगावाट से अधिक विद्युत उत्पादन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें