फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में मैकेनिक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी-रेणुकूट मार्ग पर अष्टकोणीय थाने के सामने बुधवार की दोपहर मैकेनिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन सुबह से ही मैकेनिक की तलाश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मैकेनिक मंगलवार की शाम करीब चार बजे दुद्धी से एजेंसी का ट्रैक्टर लेकर चला था। उसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र के सेंदूर गांव निवासी विजय यादव (26) पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव बभनी मोड़ स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में मैकेनिक था। मंगलवार को एजेंसी के लिए दुद्धी ट्रैक्टर लेने गया था। शाम तक घर नहीं पहुंचा। घर न पहुंचने पर परिजनों ने पता लगाया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार की दोपहर में बभनी-रेणुकूट मार्ग पर अष्टकोणीय थाना के समीप झाड़ियों में उसका शव मिला। वहां से करीब 300 मीटर की दूरी पर ट्रैक्टर खड़ा मिला। ट्रैक्टर में ही मृतक का जूता रखा हुआ था। घटना की जानकारी पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। मृतक की दो छोटी बेटियां हैं। मैकेनिक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसआई देवेंद्र प्रताप ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें