फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की टीमें सबूत एकत्र करने मे जुटी, दो दिन पहले धारदार हथियार से हुआ था हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दो दिन पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के कम्हारडीह गांव में धारदार हथियार से हुए हमले में घायल रामसखी (55) की हालत में सुधार बताया जा रहा है। उसका इलाज बीएचयू में चल रहा है। शनिवार को पुलिस की दो टीमों ने कई स्थानों पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
विज्ञापन

कम्हारडीह गांव में बृहस्पतिवार की रात कुछ लोगों ने धारदार हथियार से रामसखी के गर्दन पर वार कर घायल कर दिया। बीएचयू में घायल का उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत पांच के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना कर रही है। शनिवार को भी सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी के प्रर्यवेक्षण में सदर कोतवाल अंजनी कुमार राय, एसओजी प्रभारी अमित त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंही और सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह अलग-अलग घटना से जुड़े सबूत एकत्र करने में जुटे रहे। कोतवाल ने बताया कि चिकित्सकों ने रामसखी की हालत खतरे से बाहर बताए है। घटना से जुड़े सबूत एकत्र कर जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें