फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के वर्चुअल संवाद के लिए चार स्थानों पर लगेंगे एलईडी स्क्रीन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार हो रहे पीएम के संबोधन को सुनने और सुनाने के लिए पार्टी ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। अलग-अलग स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर संवाद का प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बताया कि सुबह 11 बजे से पीएम का संबोधन शुरू होगा। उनके संबोधन का मुख्य बिंदू ‘आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था’ होगा। संबोधन को पार्टी के सभी कार्यकर्ता सुन सकें इसके लिए जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। सदर विधानसभा के रामलीला मैदान राबर्ट्सगंज, घोरावल विधानसभा के धर्मशाला घोरावल, ओबरा विधानसभा के रामलीला मैदान ओबरा बाजार और दुद्धी विधानसभा के सर्वेश्वरी इंटर कॉलेज म्योरपुर में एलईडी स्क्रीन लगाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी टीवी, मोबाइल के माध्यम से कार्यकर्ता वर्चुअल संवाद से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें