फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़-कूद और कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न ब्लाकों में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को आरंभ हुई। इसमें बच्चों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो की स्पर्धाओं में अपने उत्कृष्ट खेल कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

घोरावल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय केवली में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। इसमें ब्लॉक के कुल 11 न्याय पंचायतों के 251 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पहले दिन 50 मीटर, 100 मीटर बालक-बालिका दौड़, गोला फेंक, उच्च प्राथमिक कबड्डी, खो-खो की सेमीफाइनल तक की प्रतियोगिताएं हुई। विशिष्ट अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत रहे। संचालन एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी, स्वागत व आभार प्रदर्शन बीईओ अशोक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में एसआरजी संजय मिश्रा, विनोद कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी, रविभूषण सिंह, अशोक त्रिपाठी, शिवशंकर, राजेश कुमार सिंह आदि रहे।
उधर, दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज बभनी में मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य और उप निदेशक विजय शंकर मिश्र, विशिष्ट अतिथि राजकीय विपणन केंद्र के प्रभारी अजीत राज खरवार, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, आयकर अधिकारी पूनम प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से बच्चों की बौद्धिक व शारीरिक क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम में डायट मेंटर मनोज कुमार सिंह, गोविंद गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. वेद व्यास विश्वकर्मा, म्योरपुर बीईओ एसपी सहाय, बीईओ बभनी संजय कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नंदकुमार, केके सिंह, मो. आरिफ, नंदलाल पांडेय, रवींद्र नारायण पांडेय आदि रहे। संचालन कमलेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें