फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक को ओवरटेक करने में पिकअप पलटी, 12 मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरमुरा पेट्रोल टंकी के पास मंगलवार की रात ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 12 मजदूर घायल हो गए। चोपन सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद एक घायल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बभनी क्षेत्र से मजदूरों की टोली पिकअप पर सवार होकर धान की कटाई के लिए चंदौली जिले के चकिया जा रही थी। रात करीब ढाई बजे शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर ट्रक को ओवरटेक करने में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक कैलाश (35), ओमप्रकाश (48), चंद्रिका (40) निवासी फिरोजपुर चकिया चंदौली, महेंद्र (30), सोबरन (45), रामसुंदर (19), नन्हकू (18), जगशाह (65), अजय (35), रामचरित्र (18), फूलमती (40), अमृतलाल (35) निवासी सेमरिया टोला थाना बभनी घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर चोपन सीएचसी ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जगशाह को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चोपन थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें