फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की नीतियों से हर तबका परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद-बीज की किल्लत, बढ़ती महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर वाम मोर्चा ने मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मांगों के समर्थन में नारे लगाए और राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन जिला कृषि अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

भाकपा, माकपा और माले के संयुक्त प्रदर्शन में भाकपा नेता आरके शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते हर तबके के लोग परेशान हैं। सरकार ने उन्हें आर्थिक बर्बादी के गर्त में धकेल दिया है। प्रदेश में रासायनिक खाद-बीज की किल्लत और कालाबाजारी हो रही है। मौसम की मार से फसलों की तबाही हो रही है। एमएसपी पर खरीद न होने से धान को औने-पौने दामों पर बेचने को किसान मजबूर हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों की महंगाई सहित अन्य समस्याओं पर सरकार मौन साधे हुए है। खाद्य पदार्थों, दवाओं, फलों, सब्जियों और अन्य जरूरी चीजों की कीमतों को नीचे लाकर जनता को महंगाई से राहत दिलाने की मांग रखी। इस दौरान माकपा नेता प्रेमनाथ, माले के मो. कलीम, रामरक्षा, बसावन गुप्ता, मुन्ना धांगर, अमरनाथ सूर्य, प्रेमचंद्र गुप्ता, नागेंद्र कुमार सिंह, चंदन प्रसाद पासवान, वीरेंद्र सिंह गोंड, अशोक कुमार कनौजिया, राजदेव, दिनेश्वर वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें