फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, एक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Sat, 14 Oct 2023 07:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर खड़िया बाजार में शनिवार को बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंद दिया। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मामा को चोट आई। 
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर खड़िया बाजार में शनिवार को बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंद दिया। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मामा को चोट आई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। आरोपी टैंकर चालक पर मुकदमा दर्ज करने और मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के पंजरेह बस्ती (मोरवा) निवासी रोहित कुमार (18) अपने मामा रामलल्लू निवासी परसवार राजा के घर आया था। बताया जा रहा है कि रोहित मामा को बाइक से लेकर मध्यप्रदेश जा रहा था। इसी बीच मुख्य मार्ग पर डीजल भरे टैंकर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। तेज झटके से रामलल्लू छिटक कर दूर गिर गया, जबकि भांजा रोहित टैंकर के टायर के नीचे आ गया।

मुआवजे की मांग पर अड़ गए परिजन

रोहित की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद रामलल्लू के परिवार के लोगों के साथ आसपास के लोग सड़क पर उतर गए और जाम लगा दिया। इसके चलते राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई।

विज्ञापन

बाजार और गांव के लोग आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व मृतक आश्रित को मुआवजे की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई के भरोसे के साथ हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोग सड़क से हटे, तब करीब डेढ़ घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें