फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सवः जिलेभर में हुआ पौधरोपण

Wed, 05 Jul 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
डा. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में पौधरोपण करती छात्राएं।
विज्ञापन
वन महोत्सव के तहत जिले भर में बुधवार को पौधरोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने दुद्धी के बघाडू वन रेंज के धनौरा ग्राम के पिपराही टोले में बरगद का पौधा रोपित कर वन महोत्सव का शुुुुभारंभ किया। साथ ही देश और समाज की भावी पीढ़ियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।     दुद्धी: प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने बुधवार को बघाडू वन रेंज के  धनौरा ग्राम के पिपराही टोले में स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में बरगद का पौधा रोपित कर वन महोत्सव का शुुुुभारंभ किया।
विज्ञापन

जबकि सदर विधायक भूपेश चौबे ने बहेरा, दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने इमली एवं ओबरा विधायक संजीव गोंड़ ने आम का पौधरोपण किया। कार्यक्रम में आंवला, पीपल, बहेरा, महुआ, नीम, आम, जामुन, इमली के कुल 7340 पौधे 10 हेक्टेयर भूमि में रोपित किए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी को पर्यावरण संरक्षण को रोकने के लिए पौधरोपण करना होगा। इसके पूर्व ग्राम प्रधान तारा देवी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सरस्वती शिक्षा निकेतन खजुरी के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। वहीं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीत सिंह खरवार आदिवासियों के प्रतीक चिह्न तीर धनुष एवं झापी भेंट कर स्वागत किया। संचालन डिप्टी रेंजर मकसूद अहमद ने किया। सुरेंद्र अग्रहरि, कमलेश कुमार कमल आदि मौजूद रहे।                  
रेणुकूट: आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य, रवींद्रसिंह ने पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए पौधे लगाने के साथ सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की। संचालन अभिषेक सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन इको क्लब प्रभारी सोमा जोशी ने किया।  चुर्क:  राबर्ट्सगंज  क्षेत्रीय वन अधिकारी एके सिंह ने कैमूर वन्य जीव प्रभाग की ओर से चुर्क में जागरूकता अभियान चलाया। सरस्वती शिशु मंदिर मानस पुरम विद्यालय के विद्यार्थियों को पौधरोपण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एके द्विवेदी, सिद्धिनाथ पांडेय, वेचन यादव, रमेश कुमार, धर्मराज सिंह, सदानंद यादव, अमलेश सिंह, सुधीश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर, रामकुमार, राकेश कुमार मौजूद रहे।                         
विज्ञापन

दुद्धी: भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संतुलन एवं स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षों की उपयोगिता पर चर्चा की। मीडिया प्रभारी आरजू सिंह ने  पौधों के महत्व पर जोर दिया।                         
बभनी: क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में साफ -सफाई के साथ ही पौधरोपण कराया गया। बच्चों ने पौधे लगाने के साथ इसके संरक्षण व नियमित विद्यालय आने का संकल्प लिया। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम, असनहर द्वितीय, करकच्छी, आसनडीह, खोतोमहुआ, जौराही, डगडउआ टोला, देवनाटोला, बजिया, सतबहनी, बरवाटोला, बरवाडांड़, बभनी, चौना में पौधे रोपित किए ।                                

रामगढ़ :   केवटम रोपावनी में सदर विधायक भूपेश चौबे की अगुवाई पौधरोपण किया गया। नीम, बरगद, आंवला और इमली के पौधे लगाए गए। प्रभागीय वनाधिकारी एसवीपी सिंह एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, अश्वनी कुमार चौबे,  जन्मेजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, घनश्याम शुक्ला, कृपाशंकर, शिवशंकर मिश्र आदि रहे।             
ओबरा:  चिल्ड्रेन पार्क में नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी एवं अधिशासी अधिकारी टीएन चौबे ने पौधरोपण किया। सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों को रेनकोट भी दिया। रमेश सिंह यादव, संतोष मिश्रा, महेंद्र प्रसाद, सभासद बिपिन कश्यप, राजेश यादव, संतलाल यादव, दिनेश यादव मौजूद रहे। उधर संरक्षक विजयशंकर यादव ने कई दुकानदारों को पौधा भेंट किया और संकल्प दिलाया  कि जब भी घर बनाएं दो पौधे जरूर लगाएं। इस दौरान राहुल श्रीवास्तव, अफजाल अहमद, वीरेंद्र शर्मा, राजू, सोहराब अली, जुनैद खां, अंतु, सुरेश रहे।                  
म्योरपुर:  पूर्व माध्यमिक विद्यालय काचन पौधरोपण के साथ छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण रक्षा संबधी नारे भी लगाए। प्रभारी प्रधानाध्यापक इकरार हुसैन, कमलेश विश्वकर्मा, त्रिलोकी, रामसुमन आदि मौजूद रहे।                                    

अनपरा:  डा. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया गया। संयोजक  अजय  मिश्र ने ने ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने की अपील की।  शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी फलदान और छायादार पौधे रोपे। प्रधानाचार्य गिरिवर शंकर तिवारी ने पौधरोपण और  संरक्षण पर ध्यान देने की बात कही।  इस मौके पर नरेंद्र भूषण शुक्ल ,अशोक कुमार सिंह, दिनेश कुमार पांडेय, गिरीश नारायण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें