फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 05 Jul 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर में प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित ब्रम्हनगर में सपा यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने तो बभनी में कस्बे के लोगों ने बुधवार को सड़क पर जलभराव के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। शीघ्र जल निकासी का प्रबंध न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।            
विज्ञापन


सपा यूथ कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन राबर्ट्सगंज एवं ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष शीतल सोनी ने कहा कि वार्ड नंबर 17 ब्रम्हनगर में नगर पालिका प्रशासन की ओर से नाली की साफ-सफाई नहीं कराई गई है। सड़क पर ही जलभराव हो गया है। आने-जाने में परेशानी हो रही है। हरिशंकर विश्वकर्मा, संतोष शर्मा ने कहा कि नपा प्रशासन की ओर से हाईमास्ट पोल लगाया गया, लेकिन उसमें लाइट नहीं लगाई गई है।

संतोष केशरी, रंजीत, अंजनी कुमार पांडेय, नौशाद, सागर सोनकर, मोनू सोनी, पप्पू केशरी, शिवम आदि शामिल रहे। उधर बभनी कस्बे में गढ्ढेयुक्त सड़क पर जलभराव के खिलाफ कस्बे के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया।जय प्रकाश जायसवाल और इम्तियाज अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री के गढ्ढामुक्त सड़क का दावा खोखला साबित हुआ है। मनोज कुमार और लल्लन प्रसाद ने कहा कि जब पहली बारिश में यह हाल है तो आगे क्या होगा। कहा कि अगर शीघ्र सड़क मरम्मत नहीं कराई जाती तो आंदोलन किया जाएगा। अजहरुद्दीन, मुहम्मद इकबाल, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें