फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच करने गए वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में रविवार को सुबह शौच कर लौट रहे एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

जोरुखाड़ निवासी बुचु विश्वकर्मा (55) घर से थोड़ी दूरी पर तालाब के किनारे शौच करने गया था। घरवालों के मुताबिक बुचु को कम सुनाई देता था। शौच करने के बाद जब बुचु रेलवे लाइन पार कर रहे थे, इसी दौरान रेलवे लाइन पर मालगाड़ी आ गई। ट्रेन के पायलट ने हार्न दिया लेकिन बुचु को नहीं सुनाई दिया और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घरवालों की सूचना पर पहुंचे विंढमगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर ने शव का पंचनामा कराया। थाना प्रभारी का कहना है कि शव को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव घरवालों को सौंप दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें