फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स पर अभद्रता और मारपीट कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में कर्मचारियों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही। सोमवार की रात प्रसव पीड़िता से मारपीट और अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रसूता के पिता ने स्टाफ नर्स पर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत अधीक्षक से की है।
विज्ञापन

सोमवार की रात घघरी गांव निवासी गेंदालाल अपनी बेटी को प्रसव कराने के लिए बभनी सीएचसी लेकर आए। उस वक्त अस्पताल में र्कोई नहीं था। कुछ देर बाद पहुंची एक स्टाफ नर्स ने महिला का उपचार शुरू किया। प्रसव के दौरान महिला के बच्चे की मौत हो गई। प्रसूता कालिंदी का आरोप है कि उसे प्रसव के दौरान काफी मारा पीटा गया और गाली गलौज भी किया गया। प्रसव के बाद जब महिला बाहर निकली तो घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसी बीच पिता से प्रसव कराने नाम पर छह सौ रुपये वसूले गए। महिला के पिता ने स्टाफ नर्स की शिकायत अधीक्षक से की है। इस संबंध में सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें