फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अधिशासी अधिकारियों को देना होगा प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्य को पारदर्शी ढंग से कराने को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम टीके शिबू ने सभी नगर निकायों के ईओ को कराए जाने वाले प्रस्तावित कामों की स्वीकृति से पहले यह प्रमाण पत्र भी देने को कहा है कि संबंधित कार्यस्थल पर अन्य विभागों से काम नहीं हुआ है। गलत प्रमाण पत्र देने वालों के खिलाफ कारवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में विधान सभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। जनवरी माह में कभी निर्वाचन आयोग आचार संहिता की घोषणा कर सकता है। इसको देखते हुए शासन और प्रशासन शहर से लेकर गांवों तक अधिक से अधिक विकास कार्यों को मंजूरी दिलाने की दिशा में पहल तेज कर दी है, ताकि चुनाव के दौरान भी काम होता रहे। डीएम के निर्देश पर सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को जरूरत के अनुसार अपने-अपने क्षेत्रों में नाली, सड़क, नाली, सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट आदि का निर्माण कार्य कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। कई निकायों का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। डीएमने नगर पंचायतों और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को कराए जाने वाले प्रस्तावित कामों का पहले किसी संस्था से काम नहीं हुआ है, इसका लिखित प्रमाण पत्र देने के लिए भी निर्देशित किया है। नगर पालिका प्रशासन की मानें तो करीब डेढ़ करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है। उन्होंने चेताया है कि प्रस्तावों का सत्यापन के दौरान पूर्व में काम कराए जाने की पुष्टि होने पर झूठा शपथ पत्र देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सभी नगर पंचायतों और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को कराए जाने वाले प्रस्तावित कामों का पहले किसी संस्था से काम नहीं हुआ है, इसका लिखित प्रमाण पत्र देने को कहा है। गलत प्रमाण पत्र देने वालों के खिलाफ कारवाई होगी। -राकेश सिंह अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें