फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस फरवरी से नामांकन, सात मार्च को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए मतदान सात मार्च को होगा। इसके लिए प्रक्रिया 10 फरवरी से ही शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग से तारीखों के एलान के बाद जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर तैयारियों में जुट गया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्र में भ्रमण कर चुनावी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

यूपी विधानसभा की अंतिम चार सीटें जिले में हैं। इसमें घोरावल और राबर्ट्सगंज (सदर) सीट अनारक्षित है, जबकि ओबरा और दुद्धी को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। वर्तमान में तीन सीटों पर भाजपा के विधायक है। वहीं दुद्धी की सीट सहयोगी दल अपना दल एस के पास है। चुनाव की घोषणा के बाद चारों सीटों पर चुनावी घमासान तेज हो गया है। घोषित कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर निर्वाचन अधिकारी की ओर से 10 फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 17 फरवरी तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 21 को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा। सात मार्च को मतदान होगा। इसके बाद दस मार्च को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबू ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष और सकुशल चुनाव कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले में मतदाताओं की स्थिति::
विस क्षेत्र: महिला: पुरुष: अन्य: कुल
घोरावल: 184017: 207782: 14: 391813
राबर्ट्सगंज: 159396: 182274: 11: 341681
ओबरा: 150559: 174556: 08: 325123
दुद्धी: 156015: 175221: 14: 331250
कुल: 649987: 739833: 47: 1389867
144 सेक्टर में बंटा जिला
सोनभद्र। वर्ष 2017 के चुनाव जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में 1475 बूथों पर हुआ था। तब कुल 951 मतदान केंद्र थे। कोविड-19 के असर के चलते इस बार अधिक मतदाताओं वाले बूथों को विभाजित कर नए बूथ बनाए गए हैं। इसके बाद कुल 971 केंद्र बन गए हैं। इसके अंतर्गत 1613 बूथों पर मतदान स्थल स्थापित हैं। इसमें सर्वाधिक 475 बूथ घोरावल विधानसभा क्षेत्र में हैं। राबर्ट्सगंज में 420, ओबरा में 336 और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में 382 बूथों पर वोट पड़ेंगे। इन बूथों को कुल 144 सेक्टर में विभाजित किया गया है। घोरावल और राबर्ट्सगंज में 41-41, ओबरा में 30 और दुद्धी में 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

धनबल का प्रयोग रोकेंगे 36 उड़नदस्ते
सोनभद्र। विधानसभा चुनाव में नकदी, शराब, उपहार आदि के वितरण पर रोक के लिए 36 उड़नदस्तों का गठन किया गया है। वह चुनाव प्रचार के लिए की जाने वाली रैली, जनसभाओं पर भी निगरानी करेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्र में नौ-नौ उड़नदस्ते लगाए जाएंगे। इनकी ड्यूटी विधानसभा क्षेत्र में शिफ्टवार लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें