फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्यवासिनी बने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का चुनाव शुक्रवार को सकुशल संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर विंध्यवासिनी सिंह निर्वाचित हुए। महामंत्री रामजियावन और कोषाध्यक्ष पद पर सलीम कुरैशी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी धनंजय कुमार मौर्य ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विंध्यवासिनी सिंह निर्वाचित हुए। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामचंद्र सिंह को चार मतों से हराया। वहीं अध्यक्ष पद के तीसरे प्रत्याशी रहे हीरालाल पटेल को दो वोट से संतोष करना पड़ा। विंध्यवासिनी को 51 और रामचंद्र को 47 मत मिले। उपाध्यक्ष (दस वर्ष से नीचे) के तीन प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह, फूल सिंह और विरेंद्र राव मैदान में रहे। इसमें कमलेश सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं फूल सिंह व वीरेंद्र कुमार राव को मिले बराबर मत मिलने पर टॉस कराया गया। टॉस जीतने पर वीरेंद्र कुमार राव को उपाध्यक्ष दस वर्ष से नीचे के दूसरे पद के लिए निर्वाचित किया गया।
महामंत्री पद पर रामजियावन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेमप्रताप विश्वकर्मा को हराया। कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विमल प्रसाद सिंह को चार मत से हराकर मो. सलीम कुरैशी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। शेष सभी पद पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इसमें उपाध्यक्ष पद पर स्वदेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दस वर्ष से अधिक के लिए पवन कुमार सिंह, दूसरे स्थान पर राजकुमार सिंह निर्वाचित हुए। सं.सचिव प्रशासन के लिए राजेंद्र प्रसाद मौर्य, प्रकाशन के लिए मिथिलेश शास्त्री, पुस्तकालय के लिए शाहिद इरफान निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष अधिक में राजेश कुमार यादव, हरिप्रसाद यादव, गंगेश्वर सिंह, कृष्णानंद सिंह, महावीर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से नीचे में आफताब आलम निर्वाचित हुए। इस मौके पर सुधाकर मिश्र, अतुल पटेल, चंद्रप्रकाश सिंह, चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार व महेंद्र प्रताप सिंह, मतदान अधिकारी अशोक पाठक, शारदा मौर्य, संजय सिंह, इरफान, सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें