सांसद पकौड़ी लाल कोल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को सवर्ण समाज के लोगों ने सदर ब्लॉक के ऊंचडीह गांव में चौराहे पर पुतला फूंका। सांसद के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
प्रदर्शन में टीम-50 के नेता अनुराग पांडेय और शशांक देव ने कहा कि सांसद के बयान पर भाजपा सरकार के लोगों की चुप्पी भाजपा को भारी पड़ेगी। अगर भाजपा सांसद पर कार्रवाई नहीं करती तो हम सांसद के साथ-साथ भाजपा सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोलेंगे। सुनील यादव और रजनीश ने कहा कि सांसद पकौड़ी लाल कोल ने अपने विवादित बयान से समाज में जहर घोलने का काम किया है। नीतीश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि अगर किसी सवर्ण समाज के व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया होता तो वह अब तक जेल में होता, मगर सांसद सार्वजनिक तौर पर गाली देने के बाद भी आजाद हैं। यह दोहरी न्याय व्यवस्था सरकार को महंगी साबित होगी। प्रदर्शन में जयप्रकाश पाठक, मुकेश यादव, रमेश यादव, सुनील यादव, रजनीश पांडेय, सत्यदेव पांडेय, सर्वेश पांडेय, महेश पांडेय, अभिषेक पांडेय, वैभव पांडेय, अर्पित, शिवकुमार, रितिक, वीरेंद्र देव आदि शामिल रहे।