फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनने को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के युवाओं को स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तमाम कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में भी तीन दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। इसमें आयोजक कंपनी इंक्यूटोपिआ प्राइवेट लिमिटेड के साथ दो और स्टार्ट अप जीएस एनर्जी एवं ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड और लूडो वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने युवाओं को उद्यमशीलता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इंक्यूबेशन सेंटर के समन्वयक डॉ. विजय प्रताप व धर्मेंद्र दीक्षित ने बताया कि यह कार्यक्रम जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। निदेशक प्रो. गीतम सिंह तोमर ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताई और नए स्टार्टअप को संभव मदद प्रदान करने का पूरा आश्वासन दिया। रजिस्ट्रार डॉ. आमोद तिवारी ने बताया कि आज के समय में छात्रों को पढ़ाई के अलावा स्टार्टअप के बारे में भी सोचना चाहिए। समन्वयक संतोष सिंह रहे। इंक्यूटोपिआ के निदेशक प्रतीक जैन, जीएस एनर्जी के गोविंद और लूडो वेंचर्स के सह संस्थापक आनंद राय ने हर संभव सहयोग देने की बात कही। अध्यक्षता एडुज्ञान इंफोटेक के निदेशक श्लोक कुमार ने की। सभी स्टार्टअप को भविष्य के लिए बेहतर योजनाओं पर काम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें