फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे के दौरान 7,369 लोगों में 34 मिले टीबी मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय विभाग जिले में सर्वे करा रहा है। सर्वे टीम ने 2,177 घरों का सर्वे कर 7,369 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की। इसमें 34 लक्षण वाले टीबी के संदिग्ध मरीजों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरजी यादव ने बताया कि शासन स्तर पर जिले को सेंट्रल टीबी डिविजन नामित किया गया है। उप राष्ट्रीय प्रमाणीकरण के लिए सेंट्रल टीबी डिविजन स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जिले में एक सर्वे कराया जा रहा है। इस सर्वे में कुल 15 टीमों का गठन किया गया है। एक टीम में दो सदस्य शामिल हैं गांव में जाकर प्रत्येक घर में टीबी के संदर्भ में जानकारी कर एप में भरेंगे। इसके लिए म्योरपुर से रेणुकूट वार्ड नंबर सात, अंजानी, बभनी से सवरा, चतरा से बरबसपुर, कोन से चांचीखुर्द, नगवां से डोरिया, चोपन से जुगैल व ओबरा वार्ड नंबर 20, दुद्धी से झारोकला, घोरावल से डोमखरी, ढुटेर, राबर्ट्सगंज से बघुआरी, हिनौती, नरैना एवं राबर्ट्सगंज वार्ड नंबर नौ को चयनित किया गया है। उन्होंने ने बताया कि सर्वे का कार्य 18 फरवरी से चल रहा है। अब तक सर्वे टीम ने 2,177 घरों का सर्वे किया जा चुका है, जिसमें कुल 7,369 व्यक्तियों की स्क्रिनिंग की गई, जिसमें 34 लक्षण वाले टीबी के संदिग्ध व्यक्यियों की खोज की गई। इसमें अभी कोई धनात्मक मरीज नही मिला है। यह सर्वेक्षण साईं नर्सिंग कॉलेज राबर्ट्गंज की छात्राओं की तरफ से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें